छत्तीसगढ़

CG : BSP में अधिकारी-कर्मचारी के बीच जमकर मारपीट, इस बात पर हुआ विवाद …

By kadwaghut|29 Aug 2026, 3:52 PM
f X W

भिलाई । भिलाई स्टील प्लांट में ड्यूटी के दौरान अधिकारी और कर्मचारी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान हुई हाथापाई में कर्मचारी के शरीर से खून निकल गया। घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कामकाज रोक दिया। स्थिति को देखते हुए सीआईएसएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। घटना के बाद से संबंधित विभाग में तनाव का माहौल बना हुआ है। कर्मचारी एकजुट होकर घटना का विरोध कर रहे हैं। वहीं, ट्रेड यूनियन नेताओं ने भी अधिकारी के कथित रवैये पर नाराजगी जताई है। वहीं, अब ये खबर आ रही है कि दोनों पक्षों में समझौता कराया जा रहा है ताकि मामला तूल न पकड़ने पाए।

Advertisement
Advertisement

फोन पर शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि आरएमपी-3 में बीती रात ऑपरेशन से जुड़े सीनियर मैनेजर राहुल गुप्ता ड्यूटी पर थे। इलेक्ट्रिकल समस्या आने पर उन्होंने फोन किया। फोन कर्मचारी हराधन मंडल ने रिसीव किया। जानकारी के मुताबिक, राहुल गुप्ता ने हराधन मंडल से एक कर्मचारी को तत्काल भेजने के लिए कहा। इस पर मंडल ने जवाब दिया कि फिलहाल वहां कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है और एक कर्मचारी साइट पर गया हुआ है। उसके वापस लौटने के बाद कर्मचारी भेजने की बात कही गई।

इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला कथित तौर पर गाली-गलौज तक पहुंच गया। इसके बाद हराधन मंडल ने फोन काट दिया। खबर है कि कि फोन कटने के बाद राहुल गुप्ता अपने एक साथी के साथ रूम नंबर-11 पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने पूछा कि हराधन मंडल कौन है। कमरे में मौजूद कर्मचारी ने खुद को हराधन मंडल बताया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट होने की बात सामने आई है। आरोप है कि इस दौरान हराधन मंडल के साथ हाथापाई की गई, जिससे उसके शरीर से खून निकल गया। कर्मचारी को धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

READ ALSO  CG : मन की शांति के लिए जुड़ना होगा अध्यात्म से: भोज भारती ...

घटना के बाद से ही विभाग में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार सुबह जब अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कामकाज रोककर घटना का विरोध शुरू कर दिया।

घटना की सूचना के बाद स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सीआईएसएफ जवानों की तैनाती की गई है। कर्मचारी घटना को लेकर आक्रोशित हैं और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि भी मामले को लेकर सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, मारपीट की घटना को लेकर प्रबंधन या संबंधित अधिकारी का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins