छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भाइयों को बांधी राखी, बहनों को मिला स्वच्छ सैनेटरी पैड का उपहार…

By kadwaghut|30 Aug 2026, 10:38 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , ग्राम पंचायत पेंदलकुही जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में गुरुवार को माहवारी स्वच्छता संगवारी केंद्र में रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने माहवारी स्वच्छता संगवारी बैंक से सैनेटरी पैड खरीदकर अपनी बहनों को उपहार स्वरूप प्रदान किया।

इस पहल के माध्यम से भाइयों ने बहनों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सम्मान के प्रति अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश दिया। सामूहिक रक्षाबंधन का यह आयोजन भाई-बहन के पारंपरिक प्रेम व सुरक्षा के भाव को माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बहनों की सुरक्षा केवल उनकी रक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि उनके स्वास्थ्य व स्वच्छता की जिम्मेदारी से भी जुड़ी है।

पेंदलकुही पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत: ग्राम बना ग्राम पेंदलकुही में विगत कई वर्षों से वाटरएड संस्था के मार्गदर्शन तथा पंचायत प्रतिनिधियों, समुदाय व विद्यालयों के सहयोग से माहवारी स्वच्छता को लेकर निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करता आ रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी

Related Articles

2

Back to top button