छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गोविंदा उत्सव में आकर्षक लाइटिंग, इत्र वर्षा व म्यूजिकल टीम की प्रस्तुति होगी…

By kadwaghut|04 Sep 2026, 12:09 PM
f X W

डोंगरगढ़ , डोंगरगढ़ के गोविंदा उत्सव में अपनी अलग पहचान है। 5 सितंबर को होने वाले इस उत्सव में इस वर्ष हनुमान भक्त युवा समिति के द्वारा गोल बाजार में डोले का स्वागत गंगा आरती की थीम पर किया जाएगा। इस दौरान गोंदिया की टीम के द्वारा इत्र वर्षा की जाएगी, जिससे पूरे वातावरण में खुशबू का अलग ही माहौल बनेगा।

Advertisement
Advertisement

वहीं भिलाई की विशेष रूप से आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। उत्सव में गोलबाजार में कोंडागांव की म्यूजिकल टीम भी प्रस्तुति देगी, जिससे श्रद्धालुओं और युवाओं को भक्ति संगीत पर थिरकने का मौका मिलेगा। हनुमान भक्त युवा समिति का आयोजन इस वर्ष 10वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

समिति ने नगर में क्रेन कि मदद से मुंबई स्टाइल की हांडी लूट की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में समिति की ओर से विजेता टीम को 11,111 रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया जाता था, जो अब बढ़कर 55,555 रुपए हो चुका है। समिति के अनुसार हर वर्ष राजनांदगांव, खैरागढ़, गोंदिया, दुर्ग, धमतरी और रायपुर सहित आसपास के शहरों से गोविंदा टोलियां डोंगरगढ़ पहुंचकर उत्सव में हिस्सा लेती है। बाहर से आने वाली टीमों के लिए समिति की ओर से निशुल्क पंजीयन के साथ रहने और भोजन की व्यवस्था की जाती है।

100 से अधिक वॉलंटियर संभालेंगे पूरी व्यवस्था उत्सव के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर समिति द्वारा 100 से अधिक वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे। ये वॉलंटियर भीड़ नियंत्रण, टीमों की व्यवस्था और आयोजन को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। समिति के हनी गुप्ता के अनुसार इस आयोजन में गोल बाजार व्यापारी संघ का भी विशेष सहयोग रहता है।

READ ALSO  राजनांदगांव : तीज महोत्सव: पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुति दी ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins