छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

By Admin|13 Nov 2025, 7:46 PM
f X W

कवर्धा

Advertisement
Advertisement

जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कूकदूर थाना क्षेत्र के चितरहीन मंदिर मोड़ के पास हुआ है। मृतक की पहचान रामकुमार यादव, निवासी नागाडबरा के रूप में हुई है। घायलों में दो युवक मध्यप्रदेश के बजाग जिले के निवासी बताए गए हैं।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर ठगी के गंभीर आरोप, शिकायत में भाई-चाचा के नाम भी शामिल

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins