DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : नवाखाई और ठाकुर जोहरनी पर्व के चलते तिमाही परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन

By kadwaghut|11 Sep 2026, 3:23 PM
f X W

कक्षा पहली से 12वीं तक की परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित

Advertisement
Advertisement

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा लेने के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर , शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा पहली से 12वीं तक आयोजित होने वाली तिमाही परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। जिले में 21 सितम्बर को नवाखाई के स्थानीय अवकाश तथा 22 सितम्बर को ठाकुर जोहरनी पर्व के कारण इन दोनों निर्धारित परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है।
कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक स्तर पर हिंदी की परीक्षा अब 25 सितम्बर तथा गणित की परीक्षा 26 सितम्बर को आयोजित की जाएगी।

पूर्व माध्यमिक स्तर पर हिंदी की परीक्षा 28 सितम्बर तथा गणित की परीक्षा 29 सितम्बर को होगी। इसी प्रकार हाई स्कूल स्तर पर कक्षा 9वीं की हिंदी परीक्षा 29 सितम्बर एवं अंग्रेजी परीक्षा 30 सितम्बर को तथा कक्षा 10वीं की गणित परीक्षा 29 सितम्बर एवं हिंदी परीक्षा 30 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। हायर सेकेंडरी स्तर पर कक्षा 11वीं की हिंदी परीक्षा 05 अक्टूबर एवं अंग्रेजी परीक्षा 06 अक्टूबर को होगी। वहीं कक्षा 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा 05 अक्टूबर तथा हिंदी परीक्षा 06 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।


कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधान अध्यापकों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तिमाही परीक्षाएं आयोजित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins