छत्तीसगढ़

CG : ऑनलाइन डिलीवरी से फैब्रिकेशन तक, हथियारों पर पुलिस की नजर …

By kadwaghut|11 Sep 2026, 1:27 PM
f X W

खैरागढ़ | क्षेत्र में चाकू, धारदार हथियार व अन्य आपत्तिजनक हथियार के संभावित दुरुपयोग पर रोक लगाने खैरागढ़ पुलिस ने निगरानी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग एप के गोदाम संचालकों और कर्मचारियों से संपर्क कर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बार-बार चाकू, छुरी या हथियारनुमा वस्तुओं की मांग अथवा खरीदारी किए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। डिलीवरी के दौरान सतर्कता बरतने और संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की समझाइश दी गई।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने वेल्डिंग व फैब्रिकेशन संचालकों को भी निर्देशित किया कि कोई व्यक्ति चाकू, धारदार हथियार या अन्य हथियार बनवाने, तैयार कराने अथवा मरम्मत कराने पहुंचे तो उसकी गतिविधि और उद्देश्य को लेकर सतर्क रहें। संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने कहा गया है। आम नागरिकों, व्यापारियों से भी अवैध हथियार के निर्माण, खरीद-फरोख्त या संदिग्ध उपयोग की जानकारी पुलिस को दें। उद्देश्य अपराध के बाद कार्रवाई व संदिग्ध गतिविधियों को ट्रेस कर रोकना है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में थमेंगे बसों के पहिए, यातायात महासंघ ने बस हड़ताल का किया ऐलान…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins