CG : चयनित हुए तो पीएम के सामने रख सकेंगे विचार …
खैरागढ़ | विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत युवाओं के लिए विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को देश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने ज्ञान और विचारों को सामने रखने का अवसर मिलेगा। क्विज में चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखने के साथ नई दिल्ली भ्रमण का अवसर भी मिल सकता है। पहल का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। मेरा युवा भारत (MY Bharat), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में क्विज में शामिल होने की अपील की है। इच्छुक युवा MY Bharat से जुड़कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। क्विज में शामिल होते समय MY Bharat रेफरल कोड DUT7XZNC का उपयोग करने कहा गया है। युवाओं से अपने ज्ञान, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने कहा गया।




