छत्तीसगढ़

CG : पुरस्कार के लिए आवेदन 25 सितंबर तक करें …

By kadwaghut|11 Sep 2026, 11:37 AM
f X W

खैरागढ़ | महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार-2026 के लिए पात्र महिलाओं से 25 सितंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित की है। यह पुरस्कार वीरता, शौर्य व साहस तथा महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को िदया जाता है। चयनित एक महिला को 2 लाख की पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पट्टिका देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा स्क्रीनिंग व परीक्षण के बाद सर्वश्रेष्ठ दो महिलाओं का चयन कर उनकी अनुशंसा संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग नवा रायपुर को भेजी जाएगी। आवेदन व आवश्यक दस्तावेज जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग जिला केसीजी में जमा कर सकती हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में काले चावल की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, 35 हजार रुपये क्विंटल तक है कीमत

Related Articles

Back to top button