खेलछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मेजबान छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों का विजय अभियान जारी

By kadwaghut|12 Jan 2026, 9:36 PM
f X W



राजनांदगांव 12 जनवरी 2026। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया जा रहा है, जिनमें देश के 27 राज्य एवं 9 शैक्षणिक संस्थान सहित कुल 36 बास्केटबॉल बालक-बालिका 17 वर्ष की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खेले गये मैचों में मेजबान छत्तीसगढ़ के की बालक-बालिकाओं ने 17 वर्ष आयु वर्ग में अपने-अपने बास्केटबाल मैंच जीतकर प्री-क्वार्टर फायनल में पहुंचने की दौड़ में शामिल हो गई है। वहीं अन्य मैंचों में भी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, सीबीएसई (डीपीएस राजनांदगांव) एवं सीबीएससीडब्लूएसओ भी प्रतिस्पर्धा में आगे चल रही है।
दिग्विजय स्टेडियम के साथ ही 6 बास्केटबॉल इण्डोर एवं आउटडोर कोर्ट में खेली जा रही स्पर्धा के बास्केटबाल बालिका 17 वर्ष के मैच में मध्यपद्रेश ने आईएसओ को 54-34 अंकों से, दिल्ली ने तेलंगाना को 40-07 अंकों से, राजस्थान ने बिहार को 37-2 अंकों से, हरियाणा ने आंध्रपद्रेश को 53-11 अंकों से, हिमाचल प्रदेश ने गुजरात को 54-33 अंकों से, महाराष्ट्र ने पंजाब को 62-33 अंकों से, सीबीएसई (डीपीएस राजनांदगांव) ने देव कॉलेज को 58-12 अंकों से, छत्तीसगढ़ ने पश्चिम बंगाल ने 32-21 अंकों से, राजस्थान ने उत्तराखण्ड को 40-17 अंकों से, तमिलनाडू ने बिहार को 59-8 अंकों से, गुजरात ने पंजाब को 58-37 अंकों से, केन्द्रीय विद्यालय ने मणिपुर को 29-2 अंकों से, केरल ने उडि़सा को 51-4 अंकों से, सीआईएससीई ने विद्याभारती को 43-22 अंकों से, पुडूचेरी ने जम्मू-कश्मीर को 21-8 अंकों से तथा मध्यप्रदेश ने दिल्ली को 75-57 अंकों से हराया, वहीं बालक वर्ग में छत्तीसगढ़  ने मणिपुर को 38-8 अंकों से, सीआईएससीई ने हरियाणा को 63-50 अंकों से, केन्द्रीय विद्यालय ने मिजोरम को 48-36 अंकों से, राजस्थान ने झारखण्ड को 41-12 अंकों से, गुजरात ने त्रिपुरा 36-1 अंकों से, बिहार ने उडि़सा को 29-11 अंकों से, दिल्ली ने आईबीएसओ को 61-4 अंकों से, जम्मू-कश्मीर ने नवोदय विद्यालय को 51-49 अंकों से, मध्यपद्रेश ने देव कॉलेज को 49-26़ अंकों से, उत्तर प्रदेश ने विद्याभारती को 45-27 अंकों से, पंजाब ने पुडूचेरी को 66-18 अंकों से, चंड़ीगढ़ को 59-49 अंकों से, महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 59-27 अंकों से, आंध्रप्रदेश ने उत्तराखण्ड को 29-18 अंकों से, तमिलनाडू ने केरल को 55-45 अंकों से, सीपीएससी को त्रिपुरा को 34-11 अंकों से, सीबीएससीडब्लूएसओ ने पश्चिम बंगाल को 47-31 अंकों से, आईपीएससी ने देव कॉलेज को 37-6 अंकों से, छत्तीसगढ़ ने केन्द्रीय विद्यालय को 45-18 अंकों से, गुजरात ने बिहार को 34-19 अंकों से, पंजाब ने चंड़ीगढ़ को 70-56 अंकों से हराया।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा सेतु : ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे मिल रही शासकीय सेवाएं…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins