छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार, चिखली पुलिस की कार्रवाई

By kadwaghut|26 Dec 2025, 10:53 PM
f X W

राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका था।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे वह चिखली शराब दुकान गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उससे शराब और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर चोट पहुंचाई

इस मामले में चौकी चिखली में धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में पहले आरोपी विजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी अविनाश साहू एवं छगन लाल पटेल उर्फ मोनु पटेल की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर

  • अविनाश साहू (32 वर्ष) को घुमका क्षेत्र से
  • छगन लाल पटेल उर्फ मोनु पटेल (26 वर्ष) को चिखली क्षेत्र से
    अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेशानुसार उन्हें जेल दाखिल किया गया।

READ ALSO  तीजा-पोरा तिहार में झलकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, CM साय बोले- पारिवारिक मूल्यों का भी प्रतीक

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सहायक उप निरीक्षक विनोद वर्मा, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम एवं चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़े : Rajnandgaon:ग्राम पनेका में बेटियों ने निभाया अंतिम कर्तव्य मां को दी मुखाग्नि

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins