छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्राम पंचायतों में मनाया गया चावल महोत्सव…

By kadwaghut|10 Sep 2026, 11:32 AM
f X W

डोंगरगांव | ग्राम पंचायतों में कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता तथा मापदंडों के संबंध में, स्वीकृत कार्यों का प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं क्यू आर कोड के माध्यम से वीबी जीरामजी व पीएमवाय-जी के कार्यों के प्रचार-प्रसार की गतिविधियों का एक वर्ष पूर्ण हो गया है।

दोनों योजनाओं से संबंधित सभी लंबित विषयों, समस्याओं का ग्राम पंचायत, विकासखंड व जिला स्तर पर शत-प्रतिशत निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। अन्य आवास योजनाओं अंतर्गत स्वीकृत शत-प्रतिशत आवासों के निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कार्ययोजना पर पंचायतों में चर्चा की गई।

आवास हितग्राहियों को नियमानुसार त्वरित राशि हस्तांतरण करें तथा हस्तांतरित राशि की जानकारी प्रदान किया जाना व उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। स्व-सहायता समूह की दीदियों को सामग्री आपूर्ति व आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहन किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन...

Related Articles

2

Back to top button