छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: पुलिस विभाग में तबादलें, देखे सूची

By kadwaghut|03 Dec 2025, 11:27 PM
f X W

राजनांदगांव। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों की नई सूची जारी की। प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए जारी इस आदेश में कुल 8 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Advertisement
Advertisement

तबादला सूची के अनुसार, सउनि जयराम अंबादे को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से हटाकर रीडर, एसडीओपी डोंगरगढ़ भेजा गया है। आरक्षक चालक इश्वर नायक अब थाना कोतवाली से स्थानांतरित होकर थाना गैंदाटोला में अपनी सेवाएं देंगे।

यह भी पढे : Rajnandgaon: राहुल नगर लखोली में अवैध शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

संदीप देशमुख को थाना डोंगरगांव से थाना कोतवाली, जबकि राजकुमार वर्मा को चौकी चिखली से जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है।

आरक्षक सुनील मिश्रा की पदस्थापना रक्षित केंद्र से चौकी जौब, वहीं चंद्रभूषण सिन्हा की रक्षित केंद्र राजनांदगांव से थाना सोमनी में की गई है।

इसके अलावा शिवाजी राव को रक्षित केंद्र से चौकी चिखली, और आशीष परिहार को जिला विशेष शाखा से रक्षित केंद्र राजनांदगांव भेजा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से की भेंट

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins