छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : राजधानी के भीड़भाड़ वाले गोलबाजार में उठाईगिरी …

By kadwaghut|09 Sep 2026, 3:17 PM
f X W

रायपुर: राजधानी के गोलबाजार इलाके में दिनदहाड़े 50 हज़ार रुपए की उठाईगिरी हुई है. शिकार होने वाले कारोबारी सुंभाष गंगवानी हैं, जो धमतरी से गोलबाजार, रायपुर खरीदी के लिए आए थे. कारोबारी की शिकायत पर गोलबाजार थाना में अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बांसपारा, धमतरी निवासी सुभाष गंगवानी ने बताया कि मंगलवार को धमतरी से बस मे बैठकर रायपुर के पचपेड़ी नाका पहुंचा, जहां से गोलबाजार जाने के लिए आटो में बैठा. उस वक्त उसके पास काले रंग के बैग में 50,000 रुपए था. गोलबाजार थाने के पास उतरकर बंजारी मंदिर तरफ गया. इस दौरान बैग को देखने पर अंदर रुपए नहीं मिले. प्रार्थी की शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सुधा ओपन स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों ने संभाली कार्यक्रम की कमान…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins