छत्तीसगढ़

हिरासत से फरार हुआ आरोपी, जांच के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By Admin|17 Nov 2025, 4:56 PM
f X W

 जांजगीर-चांपा

 जिले से पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी पुलिस हिरासत से हथकड़ी के साथ फरार हो गया। फरार आरोपी का नाम महावीर कंवर बताया जा रहा है, जो दुष्कर्म के मामले में पिछले तीन साल से फरार था।

बताया जा रहा है कि रविवार को आरोपी महावीर कंवर को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से जेल वारंट पर उसे भेजा गया था, लेकिन इसी दौरान वह पुलिस की गिरफ्त से निकलकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

इस मामले में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्रवाई की और तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही नगर सैनिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जीपीएम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी विकास और सुशासन की शानदार तस्वीर, विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Related Articles

2

Back to top button