DPR छत्तीसगढ समाचारमहासमुन्द जिला

CG : जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

By kadwaghut|08 Sep 2026, 3:38 PM
f X W

सेवा संकल्प अभियान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Advertisement
Advertisement

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने आज सुबह 10ः00 बजे आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
सीइओ आनंद ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा शासन के मंशानुरूप अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत 12 विभिन्न कार्यक्रमों पर गतिविधियां आयोजित की जाएगी। सीईओ अनुपमा आंनद ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 अंतर्गत आयोजित विकसित भारत क्विज में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने कहा है। क्विज की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2026 तक है। शेष अवधि में विशेष अभियान चलाकर प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्विज में युवाओं सहभागिता के लिए अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं।


बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के संबंध में समीक्षा करते हुए सीईओ अनुपमा आनंद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी आम नागरिकों तक व्यापक रूप से पहुंचाई जाए। साथ ही सभी विभागों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल का नियमित अवलोकन करते हुए प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में बच्चों के आधार कार्ड पंजीयन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का आधार कार्ड (एमबीयू) अभी तक नहीं बना है, उनका चिन्हांकन कर पंजीयन की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए।

READ ALSO  CG : कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों में अधिकारियों का तीन दिवसीय भ्रमण

इसके लिए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 30 सितंबर तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर ऐसे बच्चों की जानकारी संकलित कर आवश्यक दस्तावेजों एवं पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। साथ ही विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सभी संकुल समन्वयकों को विद्यार्थियों की अपार कार्ड बनाने सुनिश्चित करने कहा गया है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूलों किचन गार्डन विकसित करने और नेवता भोज का आयोजन नियमित रूप से करने कहा गया है।


सीईओ आनंद ने डिजिटल क्राॅप सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक ग्राम में सर्वे की स्थिति की नियमित समीक्षा करें तथा जहां कार्य शेष है, वहां विशेष टीम लगाकर समय-सीमा में कार्य पूरा करें। उन्होंने सर्वे के दौरान सभी संबंधित प्लॉट एवं आवश्यक अभिलेखों की जानकारी व्यवस्थित रूप से दर्ज करने पर जोर दिया। पटवारियों को सर्वे किए गए प्लाॅट्स का अप्रूवल शीघ्र करने कहा गया है।


सीईओ आनंद ने प्रधानमंत्री आवास एवं वीबीजी-रामजी ग्रामीण रोजगार से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों की प्रगति, कार्य प्रारंभ होने की स्थिति तथा लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को समय पर प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करें। इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ ने न्यायालय के प्रकरणों का जवाबदावा समय पर प्रस्तुत करने, सुशासन तिहार, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा जन शिकायतों की भी समीक्षा की।

READ ALSO  CG : दिव्यांगजनों के लिए संभाग स्तरीय शिविर 05 एवं 15 अक्टूबर को
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins