छत्तीसगढ़

छुईखदान/साल्हेवारा : तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, साल्हेवारा क्षेत्र में मातम …

By kadwaghut|15 Aug 2026, 11:12 AM
f X W

छुईखदान/साल्हेवारा : वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के ग्राम कोपरो में गुरुवार को एक हादसे में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को बच्चों के माता-पिता अपने खेत में कृषि कार्य करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे घर से बाहर निकले और खेलते-खेलते तालाब के आसपास पहुंच गए। इसी बीच अचानक दोनों मासूम तालाब में डूब गए। हादसे में 5 वर्षीय युग पिता खेलावन श्रीवास और 6 वर्षीय सूर्या पिता दिनेश पटेल की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के तालाबों व अन्य जलस्रोतों के आसपास सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम कराने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins