छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मंदिर परिसर में चाकूबाजी, भाठागांव का मामला ….

By kadwaghut|01 Apr 2026, 10:40 AM
f X W

रायपुर। भाठागांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में युवक पर जानलेवा हमला किया। लक्की साहू नाम के युवक ने नाबालिग पर चाकू से हमला किया। पुराने विवाद के चलते चाकू मारा। गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला किया। युवक की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मंदिर परिसर में लगे कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुरानी बस्ती पुलिस तलाश कर रही है।

गोकुल नगर में हाफ मर्डर

तीन दिन पहले टिकरापारा इलाके के सिमरन सिटी में कारोबारी अजय अग्रवाल की हत्या के बाद कल गोकुल नगर में हाफ मर्डर की घटना हुई। घायल अस्पताल में संघर्ष कर रहा है।आवेश खान नाम के युवक पर कासिम ऊर्फ अम्मू ने चाकू से हमला किया। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया।

आवेश उस वक्त घर जा रहा था। यह हमला सरेराह किया। आरोपी अम्मू ने जान लेने के इरादे से सीधे आवेश के सीने पर चाकू मारकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। टिकरापारा पुलिस ने हत्या का प्रयास दर्ज का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ के बस्तर में बड़ा सड़क हादसा, झीरम घाटी में पिकअप पलटने से मची अफरा-तफरी

Related Articles

Back to top button