छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: बदमाशो के विरूद्व कार्यवाही दो आरोपी गिरफ्तार…

By kadwaghut|31 Dec 2025, 10:14 AM
f X W

राजनांदगांव, 30 दिसंबर 2025।
चौकी तुमडीबोड पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशानुसार जिले भर में अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी तुमडीबोड निरीक्षक दिलीप पटेल द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त पेट्रोलिंग की जा रही है।

इस दौरान उत्पात मचाने एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले दो आदतन अपराधियों
(1) अरुण विश्वकर्मा, पिता दशरथ विश्वकर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी तुमडीबोड रामनगर
(2) हेमकुमार बंजारे उर्फ हेमू, पिता रमेश कुमार बंजारे, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोपेडीह
के विरुद्ध धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार कर उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कर्मचारियों के वेतन से अनुचित कटौती और कम भुगतान की शिकायत जांच में हुई प्रमाणित

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins