छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : इंदिरा नगर टंकी से पेयजल आपूर्ति नहीं होगी…

By kadwaghut|07 Sep 2026, 10:37 AM
f X W

राजनांदगांव | मोहारा बस्ती में सुचारू पेयजल सप्लाई के लिए 10 एमएलडी प्लांट के राइजिंग पाइपलाइन में पाइपलाइन जोड़ने के कारण इंदिरा नगर टंकी (क्षमता 15.00 लाख लीटर) से 7 सितम्बर को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 8 सितम्बर मंगलवार सुबह से पानी सप्लाई यथावत रहेगी। निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने बताया कि मोहारा बस्ती के ऊंचाई क्षेत्र जहां टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई होती है।

Advertisement
Advertisement

वहां पानी सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। 10 एमएलडी फिल्टर प्लांट के राइजिंग पाइपलाइन से जोड़ा जाना है। इसकी वजह से इंदिरा नगर टंकी के इंदिरा नगर वार्ड, चौखड़िया पारा, नंदई, हीरामोती लाईन, गंज लाइन, ब्राम्हणपारा, पठानपारा, उदयाचल, दुर्गा चौक, दिग्विजय कालेज रोड, दीवानपारा, सतनामी पारा, सेठीनगर, मोहारा, बजरंगनगर क्षेत्र में सोमवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। 8 से नियमित सप्लाई होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins