छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह आज…
राजनांदगांव| पूज्य सिंधी पंचायत हेमु कालाणी नगर द्वारा 6 सितंबर रविवार को मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन स्थानीय सिंधु भवन में संध्या 7 बजे से किया जा रहा है। 203 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान का यह आयोजन समाज के प्रेरणाश्रोत रहे स्व.सुरेश डुलानी की स्मृति मे किया जा रहा है।
समारोह में शदाणी दरबार रायपुर के शिरोमणि संत युधिष्ठिरलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं सिंधी साहित्य अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी तथा पूर्व केबिनेट मंत्री खूबचंद पारख विशेष अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।
अगली खबर लोड हो रही है...




