छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : प्लांट की भट्टी में ब्लास्ट, कई मजदूर घायल …

By lokesh sharma|24 Apr 2026, 4:51 PM
f X W

जांजगीर-चांपा। चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, प्लांट की एक भट्टी में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना मिल रही है, हालांकि घायलों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद 4 से 5 एम्बुलेंस को प्लांट के अंदर जाते देखा गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घायल मजदूरों की संख्या कम नहीं है। सभी घायलों को जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

सूत्रों की मानें तो यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्लांट में कई बार हादसे हो चुके हैं और हर बार प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। हाल ही में औद्योगिक सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण और कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को गंभीरता से नहीं लिया गया। अब एक बार फिर बड़ा हादसा होने से प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घायलों की संख्या और उनकी हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins