छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

By kadwaghut|28 May 2026, 11:13 AM
f X W

राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को सुकुलदैहान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सुकुल दैहान पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रविचंद्र मंडले ने ​ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

Advertisement
Advertisement

आरोपी प्रकाश गजभिये ने अपनी पहचान का हवाला देते हुए उसे कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके लिए 2 लाख 60 रुपए की डिमांड की। झांसे में आकर प्रार्थी ने उसे उक्त रकम दे दी। लेकिन इसके बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली। तब उसे ठगी का एहसास हुआ। रविचंद्र की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रकाश गजभिए को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : साइबर जागृति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने दुर्ग पुलिस की पहल…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins