कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : आईटीआई में दाखिले का मौका, आठवें चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू …

By kadwaghut|04 Sep 2026, 11:32 AM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 और 2026-28 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। आईटीआई में प्रवेश के लिए अष्टम चरण की काउंसलिंग के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की सभी 8 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित विभिन्न रोजगारपरक ट्रेडों की खाली सीटों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इनमें महिला आईटीआई कांकेर, बालक आईटीआई कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, चारामा, दुर्गूकोंदल, नरहरपुर और पखांजूर संस्थान शामिल हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें अष्टम चरण की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए दोबारा विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा।समय और कैलेंडर आईटीआई प्रबंधन ने बताया कि प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : राज्योत्सव के बीच रायपुर कलेक्ट्रेट में बड़ी घटना! कर्ज से परेशान कर्मचारी ने लगाई परिसर में फांसी …

Related Articles

2

Back to top button