छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मन की बात’ कार्यक्रम की प्रदेश समिति में मणी भास्कर गुप्ता को जिम्मेदारी, राजनांदगांव में खुशी की लहर

मन की बात’ कार्यक्रम की प्रदेश समिति में मणी भास्कर गुप्ता को जिम्मेदारी, राजनांदगांव में खुशी की लहर

By kadwaghut|21 Jun 2026, 4:53 PM
f X W

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में राजनांदगांव की पार्षद सुश्री मणी भास्कर गुप्ता को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव के निर्देश पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संचालन और क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर प्रभारी और सदस्यों की नियुक्ति की गई है। समिति में सुश्री मणी भास्कर गुप्ता को शामिल किए जाने पर राजनांदगांव सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है।

मणी भास्कर गुप्ता ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जन-जन से संवाद का सशक्त माध्यम है। संगठन द्वारा जो दायित्व दिया गया है, उसका पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन किया जाएगा।

उनकी नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनांदगांव से मणी भास्कर गुप्ता को प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  उच्च शिक्षा में बदलाव की तैयारी, शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंत्री टंक राम वर्मा का जोर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins