kadwaghut logo final
राजनांदगांव| राहगीर को लिफ्ट देकर उससे मोबाइल और रुपए लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चाकू व लूट में प्रयुक्त बाइक जब्त किया गया है।
घटना 12 अगस्त की है। गठुला में रहने वाला प्रार्थी राजनांदगांव में बाइक खरीदने आया था। जो कागज पूरा नहीं होने पर रात 9 बजे वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान उसे आरोपी विष्णु पटौती और अश्वनी नेताम से अपनी बाइक से लिफ्ट दिया।
दोनों उसे अंधेरे हिस्से में लगे गए। जहां चाकू टिकाकर उससे 8500 रुपए और मोबाइल फोन लूट ली। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अगली खबर लोड हो रही है...
