Uncategorized

राजनांदगांव : ऑक्सीजोन में जप्त 54 ट्रेक्टर-ट्रॉली रेत को पुन: शिवनाथ नदी में डाला गया

By kadwaghut|16 May 2026, 10:15 PM
f X W

अवैध भण्डारित रेत हटाकर ऑक्सीजोन का सौन्दर्य किया गया संरक्षित,
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल करते हुए आज खनिज विभाग की टीम ने सरपंच ग्राम पंचायत भंवरमारा, वार्ड क्रमांक 51 हरदी के पार्षद तथा ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में ऑक्सीजोन स्थित शिवनाथ नदी तट में अवैध रूप से भण्डारित 54 ट्रेक्टर-ट्रॉली रेत को पुन: शिवनाथ नदी में डाला गया।
ज्ञातव्य है कि खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा कुछ दिन पूर्व ऑक्सीजोन स्थित शिवनाथ नदी क्षेत्र में अवैध रूप से भण्डारित रेत के विरूद्ध कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के दौरान दो ट्रेक्टर-ट्रॉली एवं एक लोडर वाहन जप्त किया गया था। भंवरमारा निवासी अविनाश सोनी द्वारा ऑक्सीजोन स्थित शिवनाथ नदी से खनिज रेत का अवैध उत्खनन कर रेत का अवैध भण्डारण किया गया था।
अवैध रूप से भण्डारित लगभग 54 ट्रेक्टर-ट्रॉली रेत को आज पुन: शिवनाथ नदी में डाला गया, जिससे ऑक्सीजोन का प्राकृतिक सौन्दर्य एवं पर्यावरणीय संतुलन बरकरार रखा जा सके। जिला प्रशासन ने कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। साथ ही अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon: बारिश के चलते आज नहीं निकलेगी विसर्जन झांकी, कल (26 सितम्बर ) को निकालने पर बनी सहमति

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins