छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : स्काउट-गाइड के आदर्श को जीवन में अपनाने की सीख दी…

By kadwaghut|01 Sep 2026, 11:37 AM
f X W

राजनांदगांव , महारानी लक्ष्मीबाई आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, वेसलियन हिन्दी माध्यम शाला में रविवार को दुर्ग संभाग राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार जांच गाइड शिविर शुरू हुआ, जो राजनांदगांव जिले की मेजबानी में 3 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन पंजीयन प्रवेश, पाठ्यक्रम नियम, प्रतिज्ञा प्रार्थना, झंडा गीत, आधारभूत तत्व, सैल्यूट सिद्धात, आदर्श वाक्य सहित निर्धारित विषय की परीक्षा ली गई। शिविर में जिला बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई से कुल 159 गाइड प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।

शिविर का शुभारंभ राज्य उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा, महेश खंडेलवाल ने किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड का परिचय अनुशासन सेवा के माध्यम से राष्ट्रपति अवॉर्ड तक पहुंचने का आशीर्वाद दिया। आप सभी विभिन्न सोपान को पूर्ण कर बहुत मेहनत से इस पायदान तक आए हैं। आप अपना बेस्ट से बेस्ट प्रदर्शन करें। साथ ही स्काउट-गाइड के आदर्श को भी अपने पूरे जीवनकाल में भी अपनाएं। शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिले से परीक्षक नियुक्त किए गए।

व्यवस्था के लिए स्थानीय अन्य अधिकारी सक्रिय सहायक जेरमिना एक्का मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, धनमत महंत जांजगीर चांपा, माधुरी यादव बिलासपुर, लता यादव बिलासपुर, मीना राजवाड़े सूरजपुर, आरती सार्वा बलौदाबाजार, सरिता साहू राजनांदगांव आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्थानीय व्यवस्था के लिए जिला संगठन आयुक्त स्काउट मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त गाइड भारती रजक, गाइडर ललिता कोसारे, स्काउटर विजय बघेल मेजबानी जिला की ओर से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। प्राचार्य पूर्णिमा शुक्ला प्राचार्य, शिक्षक रमन का सहयोग शिविर में मिल रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  महाअष्टमी पर छत्तीसगढ़ में छुट्टी का ऐलान, श्रद्धालुओं को राहत

Related Articles

Back to top button