छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव में विलंब…

By kadwaghut|04 Sep 2026, 11:32 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , शिक्षकों की कमी, अभाव, गुटबाजी व आए दिन विवादों से घिरे रहने वाली नगर के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अब समय में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन नहीं होने को लेकर सुर्खियों में आ गई है। बताया जाता है कि पीएम शाला में एसएमसी का गठन 10 अगस्त से पूर्व हो जाना था लेकिन अब तक इसका गठन नहीं किए जाने पर शाला एक बार फिर विवादों से घिर गई है।

एसएमसी के निर्वाचित सदस्य डीईओ व जिला प्रशासन से समिति का गठन कराने की मांग कर रहे हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार विद्यालय में प्रबंधन समिति का गठन 10 अगस्त से पूर्व हो जाना था। इस उत्कृष्ट विद्यालय में एसएमसी के लिए पालक सदस्यों का चुनाव हो गया है। पालक सदस्यों के चुनाव के एक सप्ताह के अंदर एसएमसी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया जाना था, पूरी समिति का गठन कर लिया जाना था।

लेकिन समय सीमा गुजरने के 25 दिनो के बाद भी समिति के गठन की कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है। इससे एसएमसी के निर्वाचित पालक सदस्य व प्राचार्य के मध्य टकराहट बढ़ गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। प्राचार्य भरत चौहान ने कहा कि एसएमसी गठन के लिए शासन की ओर से 10 अगस्त के बाद कोई गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुआ है। नए आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  हर बेटी को स्वस्थ और सुरक्षित बचपन देना आयोग का लक्ष्य :- डॉ. वर्णिका शर्मा

Related Articles

Back to top button