छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में चयनित समाज की बेटियां हुईं सम्मानित…

By kadwaghut|31 Aug 2026, 11:34 AM
f X W

अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज पूर्वी ब्लॉक गोटाटोला की ओर से मेडिकल कॉलेज में चयनित समाज की होनहार बेटियों का सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाजजनों ने कहा कि बेटियों की यह सफलता केवल उनके परिवार की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल की बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह साबित किया है कि संसाधनों की सीमाओं के बावजूद दृढ़ संकल्प के साथ बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज की बेटियां आने वाली पीढ़ी की दिशा तय कर रही हैं। उनकी सफलता समाज के अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। समाज की ओर से शिक्षा, संस्कार और सहयोग के माध्यम से नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के सक्षम एवं शिक्षित युवाओं से अपील की गई कि वे जरूरतमंद विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और सहयोग करें, ताकि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियां किसी प्रतिभावान बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बनें। वक्ताओं ने कहा कि एक बेटी की सफलता, पूरे समाज की सफलता है।

मतभेदों से परे समाज की एकजुटता में दें योगदान समाजजनों ने कहा कि जब समाज संगठित होता है, तो प्रतिभाओं को पहचान, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसलिए समाज के परिवारों, युवाओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर समाज की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। इस अवसर पर सोमनाथ भंडारी (अध्यक्ष, कर्मचारी प्रकोष्ठ), छगन बढ़ाई (अध्यक्ष, सामाजिक प्रकोष्ठ), देवनाथ धलेन्द्र, किशोर कोमा, लिखन गांवरे, केमन माहले, हुमन कोरटिया, गोकुल ठाकुर मौजूद रहे।

READ ALSO  CG : नगर पंचायत बड़ीकरेली में वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 12 नवंबर को ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button