छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया, प्रशासन और लोगों से सतर्क रहने की अपील …

By kadwaghut|31 Aug 2026, 10:36 AM
f X W

रायपुर: देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले कई दिनों से राजधानी रायपुर सहित अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिसके चलते जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के कई नदी नाले उफान पर है, कहीं सड़कें लबालब है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। IMD ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी होने की चेतावनी जारी की है।

राजधानी में कल रात से ही बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर महासमुंद और गरियाबंद में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, जशपुर, रायगढ़ और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, आवश्यक काम होने पर ही निकले और घर से बाहर जा रहें हो तो अपने साथ रेन कोट, छतरी जरूर रखें।

READ ALSO  संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button