मध्य प्रदेशराज्‍य

MP के मेधावी छात्रों को सरकार का तोहफा, 1 सितंबर को 1.22 लाख खातों में आएंगे ₹25 हजार

By Admin|30 Aug 2026, 9:31 PM
f X W

भोपाल

 प्रदेश के 1.22 लाख मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए सरकार की ओर से 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मप्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में यह राशि अंतरित करेंगे।

मेधावी विद्यार्थियों के लिए योजना

प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है।

योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को राशि प्रदान की जाती है।

1.22 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी राशि

इस वर्ष योजना के अंतर्गत करीब 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 25 हजार रुपये के हिसाब से 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।

लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, ई-लर्निंग और डिजिटल पाठ्य सामग्री का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए योगी सरकार की पहल, बिलिंग से लेकर राजस्व वसूली तक होगी मॉनिटरिंग

Related Articles

Back to top button