छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नेटबॉल खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान, डिप्टी CM अरुण साव ने दी बधाई

By Admin|14 May 2026, 7:22 PM
f X W

उप मुख्यमंत्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर.
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से आज 6वीं फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली सफलता पर टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

हैदराबाद में आयोजित 6वीं फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। साव से मुलाकात के दौरान टीम की मैनेजर एवं नेटबॉल संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  समय-सीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें: भैयाथान में सड़क निर्माण कार्यों के शुभारंभ पर अधिकारियों को निर्देश।

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins