छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : नीट पीजी परीक्षार्थियों की बढ़ी परेशानी…

By kadwaghut|30 Aug 2026, 1:40 PM
f X W

रायपुर , नीट-पीजी परीक्षा के दौरान रविवार को सरोना स्थित परीक्षा केंद्र तक पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र तक पहुंचने का रास्ता कीचड़ से भरा और संकरा है। ट्रैफिक के बीच परीक्षार्थियों को जूझते हुए परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ रहा है। बताया गया कि हर वर्ष ऐसे कई स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं, जहां संकरे रास्तों और अव्यवस्थित यातायात के कारण उन्हें परीक्षा देने पहुंचने में परेशानी होती है।

देश भर के लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उनकी जिंदगी के सबसे अहम दिनों में से एक होने वाला है। रातों की नींद कुर्बान करने और महीनों तक किताबों में सिर खपाने के बाद, आखिरकार वो मुकाम आ ही गया है। आज यानी 30 अगस्त 2026 को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नीट पीजी (NEET PG) 2026 का इम्तिहान करवाने जा रहा है। यह एग्जाम उन डॉक्टरों के लिए एक बड़ा मौका है जो देश के नामी सरकारी, प्राइवेट और डीम्ड संस्थानों से पोस्टग्रेजुएशन करके स्पेशलिस्ट बनने का ख्वाब देख रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौसम की मार, भारी बारिश और भूस्खलन से रेल परिचालन बाधित

Related Articles

Back to top button