छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : घरेलू विवाद : अंडरब्रिज में भरे पानी में कूदा अधेड़, डूबने से मौत…

By kadwaghut|30 Aug 2026, 10:36 AM
f X W

राजनांदगांव , गौरी नगर के निर्माणाधीन अंडरब्रिज में डूबने से 47 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर 3 बजे हुआ। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका।

पुलिस ने बताया कि नाकापारा निवासी 47 वर्षीय संतोष सोनावने अपने घर से विवाद कर निकला था। वह अंडरब्रिज में भरे पानी में कूद गया। अंडरब्रिज में करीब 30 फीट पानी भरा हुआ है। जिसमें वह डूब गया।

मृतक की पत्नी ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद संतोष को ढूंढने आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने अभियान चलाया। करीब दो घंटे बाद संतोष सोनेवाने के शव को बाहर निकाला गया। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बंजारी घाट में तेंदुए की दस्तक, बस नजर आते ही जंगल में भागा...

Related Articles

Back to top button