राजनांदगांव। शहर के सीआईटी बायपास चौक के पास शुक्रवार दोपहर एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सनसिटी कॉलोनी राजनांदगांव निवासी एवं जलाराम स्वीट्स के संचालक अजय ठक्कर 28 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1.30 बजे अपनी कार क्रमांक CG 08 BA 0105 से पार्रीकला स्थित अपनी फैक्ट्री जा रहे थे।
बताया गया कि करीब दो बजे वे सीआईटी बायपास चौक के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक NL 01 AC 7948 ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ट्रक चालक मुमताज अंसारी वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दोनों दरवाजे, बंपर, सामने का कांच, एसी रेडिएटर और चेसिस क्षतिग्रस्त हो गए।
राहत की बात यह रही कि हादसे में कार चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। घटना की जानकारी उन्होंने अपने परिजनों जयेश ठक्कर एवं राम ठक्कर को दी।
पीड़ित ने संबंधित ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
