छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : सट्टा-पट्टी लिखाने वाला खाईवाल गिरफ्तार, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा …

By kadwaghut|27 Aug 2026, 11:38 AM
f X W

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कसडोल पुलिस द्वारा सट्टा-पट्टी लिखाने वाले खाईवाल आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 17 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपियों रामचरण मिरी एवं सखाराम श्रीवास को पकड़ा गया था। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में उन्होंने स्वीकार किया था कि वे मुकेश यादव निवासी कसडोल के लिए सट्टा-पट्टी लिखने का काम करते हैं। घटना के बाद से ही आरोपी मुकेश यादव लगातार फरार चल रहा था।

बुधवार को थाना कसडोल पुलिस द्वारा कड़ा सुराग जुटाकर घेराबंदी करते हुए आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया तथा उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी, पेन एवं नगदी रकम ₹470 जप्त कर कब्जे में ली गई। आरोपी का कृत्य छ.ग. राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 का पाए जाने पर अपराध क्र. 311/2026 एवं 312/2026 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरणों में आरोपी को दिनांक 26.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी मुकेश यादव आदतन एवं शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध जुआ, बलवा, मारपीट के कुल तीन अपराधिक प्रकरण में पूर्व में भी दर्ज हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : पटेवा में 15 अक्टूबर को रितु वर्मा देंगी पंडवानी की प्रस्तुति, सजेगी सांस्कृतिक संध्या...

Related Articles

Back to top button