छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गंज पारा के स्कूल में लीनेस क्लब ने किया शिक्षकों और बच्चों का सम्मान …

By kadwaghut|12 Sep 2026, 10:00 AM
f X W

राजनांदगांव। शासकीय प्राथमिक शाला इग्नाइट गंज पारा में लीनेस क्लब राजनांदगांव सिटी अध्यक्ष टीना खंडेलवाल और सचिव अंजलि ओस्तवाल तथा सदस्यों द्वारा शिक्षक सम्मान एवं छात्र प्रतिभा सम्मान सेवन स्टार एक्टिविटी कराई गई। कार्यक्रम में लीनेस क्लब द्वारा शाला की प्रधान पाठिका रबिया शादाब को उनके उत्कृष्ट कार्यों, जन सहभागिता और छात्र हित के प्रयासों के लिए मोमेंटो व उपहार दिया गया, साथ ही शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

इसके साथ ही छात्र प्रतिभा सम्मान 2026 के अंतर्गत सेवन स्टार एक्टिविटी के तहत बच्चों को डिसिप्लिन, क्लीनिंग, सनशाइन, मेडिकल, हेल्पफुल, ऑलराउंडर आदि अवार्डों से सम्मानित किया गया। शाला में जनरल नॉलेज एक्टिविटी व अन्य स्पर्धाएं भी कराई गईं और बच्चों को इनाम दिए गए। लीनेस क्लब राजनांदगांव सिटी अध्यक्ष टीना खंडेलवाल और सचिव अंजलि ओस्तवाल तथा सदस्यों के द्वारा शाला के कार्यों की प्रशंसा की गई और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजस्व प्रकरणों के निपटारे में राजनांदगांव अव्वल, प्रशासन की तत्परता से लोगों को मिली राहत

Related Articles

Back to top button