छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर स्थापित किया भगवा ध्वज…

By kadwaghut|27 Aug 2026, 10:26 AM
f X W

राजनांदगांव , वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल के रखरखाव और साफ-सफाई को लेकर राजपूत करणी सेना ने पहल की। बुधवार को सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भगवा ध्वज स्थापित किया। इस दौरान प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कर वहां हुई टूट-फूट और रखरखाव की कमी पर नाराजगी जताई गई। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल राजपूत समाज के नहीं, बल्कि शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। ऐसे महापुरुष की प्रतिमा और उसके आसपास का परिसर व्यवस्थित व साफ-सुथरा रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थल की मौजूदा स्थिति में सुधार की जरूरत है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा परिसर की सफाई से हुई। कार्यकर्ताओं ने परिसर में फैली गंदगी हटाकर आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित किया। इसके बाद प्रतिमा पर भगवा ध्वज स्थापित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप के शौर्य और स्वाभिमान को याद किया। सफाई के दौरान प्रतिमा स्थल पर कई जगह टूट-फूट और रखरखाव की कमी सामने आई। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद को फोन पर दी और प्रतिमा स्थल की व्यवस्था में तत्काल सुधार तथा आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की गई।

निगम को सौंपेंगे पत्र जिला अध्यक्ष अमन बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतिमा स्थल के समुचित रखरखाव, साफ-सफाई और जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम को पत्र सौंपा जाएगा। इसमें नियमित सफाई, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और परिसर के सौंदर्यीकरण की मांग की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव गोल्डी भदोरिया, प्रदेश सह सचिव संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक सिंह ठाकुर, युवा अध्यक्ष, जिला संयोजक कपिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, जिला महामंत्री अजय कुशवाहा, संजय सिंह राजपूत, चंदन सिंह, परितोष सिंह, चंदन सिंह चंदेल मौजूद रहे।

READ ALSO  राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रहा था परिवार, एक्सीडेंट में तीन जिंदगियां खत्म, मासूम सुरक्षित ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button