छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बर्ड वॉक… मनगटा में मिले 600 पक्षी, इनमें वूली-नेक्ड स्टॉर्क भी शामिल…

By lokesh sharma|17 Jun 2026, 12:05 PM
f X W

राजनांदगांव| मनगटा पार्क में वन विभाग का बर्ड वॉक कार्यक्रम हुआ। जिसमें डोंगरगढ़, ठेलकाडीह, राजनांदगांव, भिलाई, दुर्ग और रायपुर से आए 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विशेष बात यह रही कि 14 वर्ष से कम उम्र के कई बच्चों ने भी पक्षियों की पहचान और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।

बर्ड वॉक के दौरान मनगटा पार्क में लगभग 600 पक्षियों की आबादी के साथ 30 विभिन्न पक्षी प्रजातियां दर्ज की गई। इनमें पेंटेड स्टॉर्क, लेसर व्हिस्लिंग डक, ग्रे हेरॉन, कॉर्मोरेंट तथा विभिन्न प्रजातियों के बगुलों के बड़े झुंड आकर्षण का केंद्र रहे। सबसे खास बात यहां वूली-नेक्ड स्टॉर्क पक्षी की मौजूदगी रही। इस प्रजाति के 25 पक्षी देखे गए।

कार्यक्रम को अच्छा रिस्पांस मिला: डीएफओ आयुष जैन ने बताया कि पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण की दिशा में मनगटा वन चेतना केंद्र में बर्ड वॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को अच्छा रिस्पांस मिला है। बर्ड वॉक जैसे आयोजन लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : प्रोजेक्ट ग्रीन पालना : माताओं को बच्चे के जन्म पर 5 पौधों की भेंट, मातृत्व के साथ हरियाली का संकल्प…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins