छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG : सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया : राशनकार्ड से सदस्य का नाम विलोपित, हितग्राही ने जताया आभार …

By kadwaghut|28 Jul 2026, 11:34 AM
f X W

बेमेतरा ।राज्य शासन की डिजिटल सेवा पहल सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघौरी की निवासी श्रीमती शांति बाई, पति संतराम ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अपनी विवाहित पुत्री मैत्रीन का नाम राशनकार्ड से सदस्य के रूप में विलोपित कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया।

Advertisement
Advertisement

आवेदन प्राप्त होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से कार्रवाई की गई तथा राशनकार्ड से सदस्य के रूप में मैत्रीन का नाम सफलतापूर्वक विलोपित कर नवीन राशनकार्ड का पीडीएफ भी उपलब्ध कराया गया। इस पूरी प्रक्रिया के लिए हितग्राही को किसी भी कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े और उन्हें घर बैठे ही सेवा का लाभ प्राप्त हुआ।

श्रीमती शांति बाई ने बताया कि पुत्री के विवाह के बाद उसका नाम मायके के राशनकार्ड से हटना आवश्यक था, ताकि वह अपने ससुराल में नया राशनकार्ड बनवाने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, बैंक खाता, महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सके। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से यह कार्य बेहद सरल और सुविधाजनक तरीके से पूरा हुआ।

उन्होंने कहा, “मोर बेटी के नाम राशन कार्ड में सदस्य के रूप में दर्ज रहिस। ओकर शादी होके अपन ससुराल चले गे हे। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राशनकार्ड ले ओकर नाम आसानी से कट गे। अब ओ अपन ससुराल मं नया राशनकार्ड, श्रमकार्ड अऊ दूसर सरकारी योजना मन के लाभ ले सकही। एकर बर मैं छत्तीसगढ़ शासन अऊ जिला प्रशासन, जनपद पंचायत बेरला के धन्यवाद देवत हवंव।”

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में लक्ष्य का 98 प्रतिशत बोनी पूर्ण ...

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है। यह पोर्टल शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी एवं डिजिटल माध्यम से पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins