कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : फोटो खिंचाने गए 3 दोस्त उफनाती नदी के टापू पर फंसे, रेस्‍क्यू के बाद सुरक्षित निकाला गया …

By kadwaghut|25 Aug 2026, 11:31 AM
f X W

कोरबा: छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश से कई नदी नाले उफान पर हैं. ऐसे में सोमवार को तेज बारिश के बाद हसदेव नदी भी उफान पर है. इसी बीच देवपहरी झरने पर पानी बढ़ने के बाद तीन युवक पानी के बीच टापू पर फंस गए. तीनों युवक ने टापू पर बनी छतरी में शरण ली है और रेस्‍क्यू टीम से वीडियों काॅल के माध्‍यम से संपर्क किया है. जिसके बाद रेस्‍क्यू टीम रवाना हो गई. 15 घंटे यानी पूरी रात चले रेस्‍क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मीना बाजार में हवाई झूले से गिरकर युवक की मौत ...

Related Articles

Back to top button