छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : महतारी वंदन ने बढ़ाई रक्षाबंधन की मिठास, उषा पांडे अब भाई के लिए खरीदेंगी राखी और उपहार…

By kadwaghut|24 Aug 2026, 4:56 PM
f X W

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ खुशियों के अवसर भी लेकर आ रही है। रक्षाबंधन पर्व से पहले योजना की 30 वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से सूरजपुर निवासी एवं हितग्राही उषा पांडे की खुशियां बढ़ गई हैं। अब वे इस राशि से अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और उपहार खरीदकर रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाएंगी।

              उषा पांडे बताती हैं कि भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन उनके लिए हमेशा खास रहा है। इस बार पर्व के ठीक पहले महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त की राशि मिलना उनके लिए खुशी की दोहरी सौगात लेकर आया है। वे कहती हैं कि “मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, हमारे विष्णु भैया ने रक्षाबंधन से पहले खाते में राशि डालकर हमारी खुशियां दोगुनी कर दी हैं।”

वे बताती हैं कि प्राप्त राशि का उपयोग वे सबसे पहले अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने में करेंगी। इसके साथ ही भाई के लिए अपनी ओर से एक उपहार भी लेंगी। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने भाई के प्रति स्नेह और अपनत्व को अपनी सामर्थ्य के अनुसार व्यक्त करने का अवसर भी है।

पांडे ने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग दे रही है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व पर इस राशि का मिलना उनके लिए विशेष खुशी का विषय है।

उन्होंने महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शासन की इस पहल से उनके जैसे परिवारों के त्योहारों की खुशियों में एक नया रंग जुड़ रहा है।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins