छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : छात्रावास-आश्रम पोर्टल में पारदर्शिता हेतु पहल, होम पेज पर दिखेगी विद्यार्थियों की जानकारी और उपस्थिति …

By kadwaghut|21 Aug 2026, 12:56 PM
f X W

दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल (https://hmstribal.cg.nic.in) पर प्रवेशित समस्त छात्र-छात्राओं की जानकारी अब पोर्टल के होम पेज पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी। नागरिक एवं अभिभावक पोर्टल के लिंक https://hmstribal.cg.nic.in पर जाकर “विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट” मेनू के माध्यम से प्रवेशित विद्यार्थियों का ब्योरा देख सकते हैं। इस व्यवस्था के तहत शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं विशिष्ट संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की जानकारी के साथ-साथ उनकी प्रतिमाह की उपस्थिति रिपोर्ट भी अगले माह की 10 तारीख तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट की जाएगी। इसके अतिरिक्त, शासन की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना’ (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे विद्यार्थियों की जानकारी भी इसी पोर्टल के “नया क्या है” टैब पर उपलब्ध करा दी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ छोड़ने की तैयारी में मानसून, बारिश गायब, धूप तेज ...

Related Articles

Back to top button