छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : स्टेट स्कूल में प्रवेशोत्सव साइकिल-किताबें बांटीं…

By kadwaghut|12 Jul 2026, 11:09 AM
f X W

राजनांदगांव| महंत राजा बलराम दास शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय(स्टेट स्कूल) में शाला प्रवेश उत्सव तथा साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत तथा स्थानीय वार्ड पार्षद प्रमोद झांझड़े मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने विद्यालय प्रशासन को आश्वस्त किया कि स्कूल की विभिन्न समस्याओं के हरसंभव समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश बघेल ने विद्यालय की बुनियादी जरूरतों और समस्याओं की ओर अतिथियों का ध्यान आकर्षित कराया। इस दौरान प्राचार्य माधव सिंह, व्याख्याता शारदा प्रसाद तिवारी व्याख्याता हेमंत सिंह मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  एक साथ तीन मौसमी सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी; रायपुर में 33°C तक चढ़ेगा पारा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins