छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : खुशनुमा माहौल: डिलीवरी के दौरान प्रसूता ने गाया लोकगीत …

By kadwaghut|19 Aug 2026, 1:02 PM
f X W

बालोद: बालोद जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, जिला मुख्यालय स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता ने गाना गाकर ऑपरेशन थिएटर का माहौल ही बदल दिया। प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरथरी गायिका हेमलता पटेल की सिजेरियन डिलीवरी की जा रही थी। ऑपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया और डॉक्टर अपनी प्रक्रिया में जुटे हुए थे। इसी दौरान हेमलता पटेल ने ऑपरेशन थिएटर में ही भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया।

Advertisement
Advertisement

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता का इस तरह बेफिक्र होकर गाना गाना वहां मौजूद लोगों के लिए भी खासा दिलचस्प रहा। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल, ऑपरेशन थिएटर में प्रसूता द्वारा गाया गया यह गीत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : वरिष्ठजन हमारी अमूल्य धरोहर, उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को मिलती है दिशा : विधायक कौशिक…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins