छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : स्वच्छता ही सेवा अभियान : जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित किए गए स्वच्छता शपथ कार्यक्रम…

By lokesh sharma|23 Sep 2025, 1:30 PM
f X W

जशपुरनगर । ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2025’’ अभियान अंतर्गत आज विगत दिवस 21 सितम्बर 2025 को जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। जिसमें जिले के ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं अन्य शासकीय भवनों में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ ली।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने घर, गली, मोहल्ले एवं गांव को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन करने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जिले में चल रहे ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2025’’ अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह शपथ कार्यक्रम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना लक्ष्य, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जताई प्रतिबद्धता

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins