छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : हर ट्रैफिक उल्लंघन पर अब ‘सेल्फी का जुर्माना’…

By kadwaghut|19 Aug 2026, 11:39 AM
f X W

राजनांदगांव , साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने अनूठी पहल शुरू की है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से चालान के साथ ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ भी कराई जाएगी। ट्रिपल सवारी, नो-पार्किंग, गलत पार्किंग समेत सामान्य यातायात उल्लंघनों पर उपयुक्त परिस्थितियों में वाहन चालक को साइबर जागरूकता संदेश वाले सेल्फी फ्रेम में फोटो लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करना होगा।

यह पहल छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ का हिस्सा है। प्रदेश में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह का व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य साइबर ठगी के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ सोशल मीडिया की पहुंच के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। राजनांदगांव पुलिस ने अभियान को सात चरणों में बांटा है। पहले सप्ताह स्कूल-कॉलेजों में डिजिटल सतर्कता, मजबूत पासवर्ड, ओटीपी सुरक्षा और साइबर स्वच्छता की जानकारी दी जाएगी। दूसरे सप्ताह बैंकों के सहयोग से यूपीआई, ऑनलाइन बैंकिंग, क्यूआर कोड और डिजिटल भुगतान से जुड़ी धोखाधड़ी से बचाव बताएंगे।

साइबर अपराध के खिलाफ एकजुट हों पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की आजादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट हुए थे, उसी भावना से साइबर अपराध के खिलाफ भी समाज को एकजुट होकर जागरूक करना होगा। साइबर जागरूकता वाली सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने और परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। साइबर जागृति अभियान का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर होगा।

READ ALSO  CG : रायपुर में घी की जांच में बड़ा खुलासा, 12 में 6 सैंपल फेल ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins