छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : लोकसेवा गारंटी अधिनियम का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई: रायपुर कलेक्टर डॉ. सिंह …

By kadwaghut|19 Aug 2026, 11:29 AM
f X W

रायपुर: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विभाग लोकसेवा गारंटी अधिनियम का पालन करें, इसका पालन नहीं करने पर संबंधित विभाग पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि जिस भी शासकीय भवन का कोई भी हिस्सा जर्जर हो चुका है उसे डिस्मेंटल करालें, नहीं तो कभी भी दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत हर विभागों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि विभाग अपनी एक टीम बनाएं और अपने आस-पास स्थित पौधों के कांक्रीट या जालीदार घेराव को हटाएं, जिससे पौधें को नया जीवन मिल सके।

Advertisement
Advertisement

बैठक में शिशु संरक्षण माह पर चर्चा करते हुए बताया गया कि यह देश में प्रति वर्ष यह अभियान दो चरणों में 6-6 माह के अंतराल में आयोजित किए जाते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले भर में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य सत्र आयोजित किए जाएंगे। डॉ. चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आयरन फोलिक एसिड (IFA) सिरप की एक बोतल प्रदान की जाएगी। इसे सप्ताह में 2 निर्धारित दिवसों में पिलाया जाएगा। इसी आयु वर्ग के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक 6-6 माह के अंतराल में दी जाएगी। रायपुर जिले का लक्ष्य : IFA – 2,51,432 बच्चे एवं विटामिन-ए – 2,37,464 बच्चे।

शिशु संरक्षण माह के साथ-साथ जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के छूटे हुए बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण कैच-अप अभियान भी चलाया जाएगा। यह अभियान 3 चरणों में प्रथम चरण 17 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक, द्वितीय चरण 21 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक, तृतीय चरण 26 अक्टूबर से 02 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत ऐसे बच्चों का चिन्हांकन कर टीकाकरण किया जाएगा जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं अथवा जिनका पूर्ण टीकाकरण अधूरा है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि शिशु संरक्षण माह एवं विशेष टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग समन्वय से काम करें। उन्होंने दोनों विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर एवं एडीएम उमाशंकर बंदे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

READ ALSO  CG : 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins