छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नागपंचमी महोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान…

By kadwaghut|19 Aug 2026, 11:05 AM
f X W

राजनांदगांव | नागबेल बरई तम्बोली समाज द्वारा नागपंचमी पर भव्य नागपंचमी महोत्सव का आयोजन सदर बाजार स्थित लक्ष्मी मंदिर भवन में किया गया। इस अवसर पर सामाजिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार नागदेवता का जोड़े में अभिषेक,पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के साथ अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महापौर का पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद महापौर ने विधिवत नागदेवता का पूजन-अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान एवं वरिष्ठजन सम्मान का आयोजन किया गया। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि जो समाज अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करता है, वही समाज आगे बढ़ता है और उन्नति करता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष योगेश महोबिया, महिला मंडल अध्यक्षा मंजू महोबिया, गंगा प्रसाद महोबिया, सचिन महोबिया, रानी महोबिया आदि मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जुर्डा में सेवा संकल्प शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मिला आवास, किसान सम्मान निधि और आबादी पट्टा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins