छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : बिलासपुर हिंसा: अब तक 20 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में …

By kadwaghut|03 Sep 2026, 11:49 AM
f X W

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बवाल और हिंसा के मामले में फरार आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड सोहेल खान समेत 6 आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान बवाल मचाने वाले सोहेल का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कट्टा लहराते नजर आ रहा है। इसी कट्टे से उसने फायरिंग की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें सोहेल खान गुट के 17 और ठाकुर राम सिंह गुट के 3 आरोपी शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

Advertisement
Advertisement

दरअसल, 28 अगस्त की रात खपरगंज में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

READ ALSO  संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नागरिक आपूर्ति निगम के वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न

घटना के बाद पुलिस ने खपरगंज और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस पथराव, मारपीट, तोड़फोड़ और भीड़ को उकसाने वालों की पहचान कर रही है। पुलिस के मुताबिक, एक वायरल CCTV फुटेज में आरोपी सोहेल खान हाथ में पिस्टल लहराते और हवाई फायर करते हुए दिखाई दे रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोहेल खान, अब्दुल रज्जाक मकवाना, अरबाज खान, नुमान अली, शेख सुल्तान और मोहम्मद मुस्तकीन से पूरी रात पूछताछ की। सोहेल की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एयर पिस्टल और देशी कट्टा बरामद किया है।

गिरफ्तारी से पहले एक इंटरव्यू में सोहेल ने खुद को विवाद से दूर बताया था, लेकिन वायरल फुटेज में उसकी मौजूदगी सामने आई है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें देर शाम रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश सोहेल के खिलाफ 20 मामले दर्ज हैं। दोनों पक्षों के विवाद को धार्मिक रंग देने के आरोपी राम सिंह और उसके भाई के घर पर पुलिस ने देर रात दबिश दी। हालांकि, दोनों जगहों पर पुलिस को कुछ नहीं मिला। रायपुर में तैनात पुलिस टीम को भी अब तक राम सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि राम सिंह और उसके साथी बिलासपुर, रायपुर समेत अन्य जिलों के ग्रामीण इलाकों में छिपे हो सकते हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

READ ALSO  CG : एनआईबीएसएम में सामुदायिक कम्पोस्टिंग पर जनभागीदारी जागरूकता अभियान ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins